आगरा, अप्रैल 9 -- हरदोई जनपद का युवक कासगंज रेलवे स्टेशन से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रेन से मथुरा से कन्नौज के लिए निकले संबंधित युवक से उसके परिजनों की कासगंज तक ही बात ही हुई है। फोन बंद होने और घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हैं। जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। हुलिया आदि की जानकारी लेकर पम्पलेट्स भी चस्पा कराए हैं और आसपास के थानों में भेजकर युवक के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है। हरदोई के थाना मल्लावां के गांव नेवादा निवासी शिवानी दीक्षित पत्नी अजय दीक्षित, अनूप दीक्षित पुत्र रामप्रकाश दीक्षित गुरुवार की सुबह थाना जीआरपीट पहुंचे। यहां शिवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति अजय दीक्षित गत सात अप्रेल को मथुरा से ट्रेन से कन्नौज तक की यात्रा के लिए निकले। शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी अपने पति अजय से बात हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.