आगरा, मार्च 26 -- शहर के लोगों की जंक्शन स्टेशन से नई दिल्ली तक ट्रेन चलने की मांग पूरी हो गई है। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन के बदायूं होकर कासगंज तक विस्तार को अनुमति दे दी है। शहर के साथ ही तीर्थ नगरी के लोग अब ट्रेन से देश की राजधानी नई दिल्ली तक ट्रेन से सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन के संचालन से यात्री कम धनराशि खर्च करके कासगंज-नई दिल्ली के बीच सुविधाजनक तरीके से यात्रा करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस 14315 व 14316 का मार्ग विस्तार बदायूं होकर कासगंज किए जाने की मांग पत्र लिखकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से की थी। केंद्रीय राज्यमंत्री के पत्र पर रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के कासगंज तक विस्तार को अनुमति दे दी है। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने ट्रेन के कासगंज तक विस्तार क...