बरेली, मार्च 25 -- बदायूं के मंत्री बीएल वर्मा की मांग पर रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन कासगंज से वाया बरेली होकर नई दिल्ली जाएगी। हालांकि ट्रेन कब से संचालित होगी यह अभी उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे को निर्णय लेना है। लेकिन जल्द ही दोनों रेलवे ट्रेन संचालन के संबंध में बैठक करेंगे। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर कोचिंग संजय आर नीलम ने ट्रेन संचालन के संबंध में समय सारणी भी जारी कर दी है। पत्र के अनुसार, (14315) कासगंज- नई दिल्ली इंटरसिटी कासगंज से रात को 2:50 बजे चलकर 3:45 बजे बदायूं, रामगंगा ब्रिज 4:35 बजे और बरेली जंक्शन सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी। 4:55 बजे यहां से नई दिल्ली को रवाना होगी। 10:20 पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वापसी में यह (14316) नई दिल्ली से कासगंज के लिए शाम क...