लखीमपुरखीरी, जून 22 -- लखनऊ-कासगंज के बीच जल्द ही नई एक्सप्रेस ट्रेन चलने जा रही है। इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर जानकारी दी है। जितिन प्रसाद के प्रयास से पहली बार रेल रूट के जरिए खीरी जिला बरेली से जुड़ सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जितिन प्रसाद को लिखे पत्र में कासगंज से ऐशबाग के बीच 15312और 15311 एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की जानकारी दी है। इस ट्रेन को कासगंज, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए ऐशबाग तक चलाया जाएगा। इससे तमाम रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी। अभी रेल प्रखंड पर गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन ही संचालित है। यह भी पढ़ें- कासगंज- ऐशबाग वाया पीलीभीत एक्सप्रेस ट्रेन की मिली मंजूरी वहीं स्पेशल ट्रेनों के भी फेरे लगवाए जा रहे हैं। पर बरेली से जोड़ने व...