बरेली, अप्रैल 13 -- रेल मंत्रालय ने (14315/14316) बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर कासगंज तक कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सोमवार को बदायूं स्टेशन पर आयोजित समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बदायूं सांसद आदित्य यादव, विधायक (सदर) महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक समेत अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह ट्रेन 13 अप्रैल बदायूं से 12 बजे चलकर 13:15 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से भिटौरा 13:37 बजे, नगरिया सादात 13:51 बजे, रामपुर जं. 14:18 बजे, मुरादाबाद 14:50 बजे, अमरोहा 15:19 बजे, गजरौला 15:40 बजे, गढ़मुक्तेश्वर 17:02 बजे, हापुड़ जं. 17:35 बजे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.