बरेली, जनवरी 6 -- पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में उत्तर रेलवे की एक और ट्रेन जुड़ने वाली है। आला हजरत के बाद अब बरेली-इंटरसिटी भी जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे संचालित करेगा। आला हजरत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन लखनऊ रेल मंडल से वाया सीतापुर-मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर होकर चलेगी। वहीं इज्जतनगर रेल मंडल के कासगंज से बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। रेल मंत्रालय से इन दोनों ट्रेनें की स्वीकृति मिल गई है। हालांकि अभी रेल बोर्ड में इन दोनों ट्रेनों की दूसरे रेल मंडलों से संचालित करने की स्वीकृति होना प्रस्तावित है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल के अधिकारियों का कहना है कि कासगंज-बरेली रूट पर काफी कम ट्रेनें हैं। इस पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बरेली से चलाने वाले दो ट्रेनों का रूट विस्तार करने का प्रस्ताव था। जिसे रेल मंत्रालय स...