आगरा, मार्च 17 -- पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को द्रष्टिगत रखते हुए कासगंज-लखनऊ पैंसेजर को एक अप्रैल से कानपुर अनवरगंज तक चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर में ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने एक अप्रैल से मेगा ब्लाक लिया है, जिसकी वजह से यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज तक संचालित की जाएगी। इज्जतनगर के मंडल परिचालन प्रबंधक ने ट्रेन के संचालन के संबंध में पत्र जारी कर दिया है। कासगंज-लखनऊ 55346 पैसेंजर ट्रेन एक अप्रैल से 13 मई तक कानपुर अनवरगंज शार्ट टर्मिनेट करके संचालित की जाएगी। इस अवधि में यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ-कासगंज 55345 पैसेंजर ट्रेन दो अप्रैल से 14 मई तक कानपुर अनवरगंज से शार्ट ओरिजनेट करके संचालित होगी। यह ट्रेन इस अविध के दौरान लखनऊ व कानपुर अनवरंगज तक निरस्त रहेगी। जंक्शन स्टेशन से चलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.