कासगंज में साहसी टिंकी के आगे टिक न सके बदमाश, घर में किए बंद
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- टिंकी के साहस को सलाम। बदमाशों के हमले में घायल होने के बाद भी उसने न सिर्फ लूट बचाई, बल्कि तीन बदमाशों को पकड़वा भी दिया। पटियाली में शुक्रवार शाम घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाशों ने पहले पति को फिर महिला को तमंचे की बट से घायल किया। लूट की फिराक में लगने पर महिला ने पति व बच्चे के साथ घर से भागकर मेन गेट बाहर से बंद कर दिया। खबर देकर पुलिस बुलाई। एक बदमाश छत से कूदकर भागने में और दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए। पटियाली में गंजडुंडवारा रोड पर राहुल अपनी पत्नी टिंकी और बेटे आर्यांश के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने शादी का कार्ड देने के नाम पर दरवाजा खुलवाया। राहुल ने दरवाजा खोला तो तीन बदमाश हथियारों से लैस थे। एक ने राहुल पर तमंचा ताना तो दूसरे ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पति का चीख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.