आगरा, मार्च 15 -- शहर कोतवाली के गांव नगला भभूति में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। रविवार की दोपहर जिस समय आकाशीय बिजली गिरी बच्ची अपने खेत पर थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की दोपहर कासगंज के नगला भभूति के रहने वाले मनोज कुमार की नौ वर्षीय पुत्री काव्या अपने खेत पर गई थी। उसी समय अचानक आसमान में बादल छाए और अचानक तड़तड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। खेत में खड़ी काव्या आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों को जैसे ही काव्या की मौत की जानकारी हुई तो दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी ग्राम प्रधान राकेश की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। काव्या के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काव्या गोरहा प्राथमिक विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.