आगरा, मार्च 15 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 55335/55336 कासगंज-मथुरा पैसेंजर को अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक बढ़ाने का फैसला किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 16 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन गंगापुर सिटी तक जाएगी और वहीं से वापस आएगी। ट्रेन कासगंज से मथुरा पहुंचकर भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी और श्री महावीर जी स्टेशनों पर ठहराव के साथ गंगापुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन कासगंज से सुबह 11.05 बजे चलकर शाम 6.20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में गंगापुर सिटी से शाम 7 बजे चलकर देर रात 12.30 बजे कासगंज स्टेशन पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.