मथुरा, अगस्त 29 -- रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थायी रूप से मार्ग विस्तार अछनेरा तक करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- गढ़ी बेरी स्टेशन पर रुकना शुरू हुई अछनेरा-कासगंज पैसेंजरमार्ग विस्तार के बाद की सुविधा मार्ग विस्तार के बाद यात्रियों को कासगंज और मथुरा के बीच सफर के साथ अछनेरा तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा भी मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन कासगंज से रात 9:25 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 11:50 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन भैंसा से रात 12:15 बजे और परखम से 12:27 बजे रवाना होकर रात 1 बजे अछनेरा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन ...