बदायूं, अप्रैल 17 -- बदायूं और दिल्ली के बीच लंबे इंतजार के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। नई दिल्ली से चलकर यह ट्रेन देर रात कासगंज पहुंची, जहां से यह ट्रेन शुक्रवार तड़के कासगंज से दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्षेत्रवासियों में इस ट्रेन को लेकर जितनी उत्सुकता थी, उसके मुताबिक टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाई है। समय सारिणी के मुताबिक, गुरुवार शाम 4:10 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली और बदायूं के रास्ते रात 12:10 बजे कासगंज पहुंची। यही ट्रेन शुक्रवार तड़के 2:10 बजे कासगंज से प्रस्थान करेगी और सोरों, उझानी होते हुए सुबह 3:15 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद यह रामनगर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए सुबह 10:20 बजे वापस दिल्ली पहुंचेगी। हैरानी की बात यह रही कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.