बरेली, अप्रैल 14 -- उत्तर रेलवे की बरेली जंक्शन से चलने वाली (14315/14316) बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब इज्जतनगर रेल मंडल में पहुंच गई है। अब यह ट्रेन कासगंज से वाया बरेली होकर नई दिल्ली जाएगी। सोमवार को बदायूं से ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे यह ट्रेन बरेली पहुंची। यहां भी स्वागत हुआ। समारोह में इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम समेत कई अधिकारी और बदायूं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पहले दिन काफी लोगों ने दिल्ली का सफर किया। रेल मंत्रालय ने बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्ग को कासगंज तक विस्तार देने की मंजूरी दी गई थी। यह भी पढ़ें- कासगंज-नई दिल्ली ट्रेन का 17 अप्रैल से होगा नियमित संचालन पहले दिन इसे विशेष ट्रेन के रूप में सोमवार दोपहर 12 बजे बदायूं से रवाना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.