आगरा, जून 13 -- कासगंज से अतरौली अलीगढ़ जाने वाले रोड पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। हादसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने इस मार्ग को कासगंज जनपद की सीमा तक क्रिटिकल कॉरीडोर के रूप में शामिल गया है। अब क्रिटिकल कॉरीडोर के मानकों के अनुसार हादसे रोकने के लिए काम किया जाएगा। जनपद में अभी तक तीन स्थल इसमें शामिल थे, अब क्रिटिकल कॉरीडोर की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसमें नियमित चेकिंग के अलावा मॉनीटिरिंग, वाहनों के ओवरटेक करने पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा ग्रामीणों को भी समझाया जाएगा। अभी तक जिले में सोरों से लेकर मानपुर नगरिया तक, कासगंज से सिकंद्रराराऊ तक का हिस्सा शामिल था, लेकिन जिस तरह से कासगंज-बिलराम, ढोलना में पिछले दिनों से हादसे बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब आजमगढ़-वाराणसी हाइ...