एटा, मार्च 14 -- कासगंज जेल में निरूद्ध बंदी की अचानक तबियत बिगड़ गई। आगरा ले जाते समय रास्ते में बंदी की मौत हो गई। जानकारी पर घरवाले पहुंचे और शव को देख कोहराम मच गया। हंगामा न हो उसे लेकर पोस्टमार्टम होने तक नगर पुलिस मौजूद रही। जिला कासगंज थाना सहावर के गांव क्यासूर निवासी ओमकार (26) पुत्र रामजीत छेड़खानी के मामले में एक मार्च को कासगंज जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को अचानक तबियत खराब हो गई। कासगंज अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार न होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी से आगे पहुंचे। वहीं पर बंदी की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम गृह लाया गया। जानकारी पर घरवाले भी पहुंच गए। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। देर रात कोतवा...