आगरा, अप्रैल 22 -- कासगंज निवासी युवक का दिल्ली में किराये के मकान में फांसी पर लटका शव मिला। बुधवार को परिजन दिल्ली से युवक के शव को लेकर कासगंज आ गए। परिजनों ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि 35 वर्षीय युवक नईम विगत सात वर्ष से दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उसका शव किराए के मकान में फांसी पर लटका मिला। इसके बाद शव को लेकर कासगंज अपने घर आ गए। परिजनों की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता लगेगा और रिपोर्ट के आधार व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...