मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- प्रेमी के बुलाने पर कासगंज से आयी युवती का शहर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल करा दिया है। पुलिस मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कासगंज की एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों पिछले एक साल से आपस में बातचीत कर रहे थे। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने पास बुलाया था। युवती कासगंज से बस में बैठकर मेरठ तक आयी। उसके बाद युवक उसे अपने साथ शहर में ले आया और प्रेमपुरी स्थित अपने दोस्त के मकान में ठहरा दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी को बंधक बनाए जाने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी अपने दोस्त के साथ लेकर उसक...