कासगंज की डायरिया पीड़ित महिला सहित इमरजेंसी में तीन ने दम तोड़ा
एटा, मई 8 -- शुक्रवार को मेडिकल कालेज इमरजेंसी में पहुंची डायरिया पीड़ित महिला सहित तीन रोगियों ने दम तोड़ दिया। कासगंज के गांव सहायपुर निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी भाभी 35 वर्षीय आशा को गुरुवार उल्टी व दस्त होने लगे। उन्होंने गांव में ही एक निजी क्लीनिक पर दवा दिला दी, जिससे उन्हें थोड़ा आराम मिला। रात को फिर से उनके पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सुबह मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में गुरुवार रात 1 बजे भगीपुर निवासी 70 वर्षीय शकुंतला देवी को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बेटा देवेंद्र ने बताया कि उन्हें कई सालों पैरालाइसिस की दिक्कत थी। शांतिनगर निवासी 65 वर्षीय उमेश चंद्र को परिजन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.