आगरा, अगस्त 27 -- मथुरा जंक्शन -कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार अछनेरा तक से किया गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गोरखपुर सुमित कुमार के मुताबिक मार्ग विस्तार के फलस्वरूप कासगंज से एक सितम्बर से 31 दिसम्बर तक चलने वाली 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी कासगंज से 21.25 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से 23.50 बजे, दूसरे दिन भैंसा से 00.15 बजे तथा परखम से 00.27 बजे छूटकर अछनेरा 01.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, अछनेरा से दो सितंबर से एक जनवरी तक चलने वाली 55340 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी अछनेरा से 04.20 बजे प्रस्थान कर परखम से 04.35 बजे, भैंसा से 04.47 बजे तथा मथुरा जं. से 05.30 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये कासगंज 08.40 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पेज 3- दर्जन भर ट्रेनों ...