बरेली, अगस्त 20 -- बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए (55331-55332) कासगंज-अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन आज 21 अगस्त से उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के अंतर्गत मथुरा जंक्शन-अछनेरा रेलखंड के मध्य स्थित गढ़ी बेरी हाल्ट स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। (55331) कासगंज-अछनेरा ट्रेन गढ़ी बेरी हाल्ट पर 08:32 बजे पहुंचेगी। वहां से एक मिनट ठहराव के बाद 08:33 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में (55332) अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी गढ़ी बेरी हाल्ट पर 10:32 बजे पहुंचेगी। 10:33 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...