हाथरस, अगस्त 21 -- हाथरस। रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्री सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए 55331/55332 कासगंज अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी का 21 अगस्त से उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के तहत मथुरा जंक्शन अछनेरा रेलखंड के मध्य स्थित गढ़ी बेरी हाल्ट स्टेशन पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 55331 कासगंज अछनेरा सवारी गाड़ी गढ़ी बेरी हाल्ट पर आठ बजकर 32 मिनट पर पहुंचेगी। आठ बजकर 33 मिनट पर प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी गढ़ी बेरी हाल्ट पर दस बजकर 32 मिनट पर पहुंचेगी। दस बजकर 33 मिनट से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के ठहराव से गढ़ी बेरी के आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- 31 से सप्ताह में पांच दिन चलेगी टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस यह भी पढ़ें- टनकपुर अछनेरा ट्रेन का अब सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन यह भी पढ़ें-...