कासगंज, कन्नौज, फर्रूखाबाद, औरैया, लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर के ध्यानार्थ-- 25 हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही घायल
बदायूं, जुलाई 23 -- बदायूं, संवाददाता। नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी और एटीएम कार्ड लूटने वाले कासगंज निवासी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दातागंज पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 20 एटीएम कार्ड और 2,400 रुपये नगद बरामद हुए। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह व सीओ दातागंज आशेष नाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मंडी समिति गेट के आगे वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी और एटीएम कार्ड लूटने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वहां मौजूद है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.