काश्तकार को जूता मारने के प्रयास का वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- लालगंज। चकमार्ग खाली कराने गए लेखपाल के एक काश्तकार पर जूता निकालकर मारने के प्रयास का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में जमीन की नापजोख के दौरान काश्तकार की ओर से लेखपाल से उक्त प्रकरण में न्यायालय ने स्थगन आदेश प्रदान किए जाने की बात कही जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। फुटेज को लेकर वकीलों में भी आक्रोश है। तहसीलदार गरिमा वर्मा ने कहा कि सम्बन्धित लेखपाल को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.