काश्तकारी बचाने के लिए संघर्ष करेगी अंतरर्राष्ट्रीय किसान यूनियन
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- सितारगंज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों के लगातार हो रहे शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्नदाता किसानों को सुविधाएं देने के बजाय उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होते और फसलों का उचित एमएसपी भी नहीं मिल पाता। रविवार को यूनियन के संयोजक रवि पवार की देखरेख में ग्राम मलपुरी में किसानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बाजार में नकली खाद, बीज और दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश नहीं है। किसानों को अपनी फसल और खेती बचाने के लिए एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा। बिना संघर्ष के जमीन बचाना मुश्किल होगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.