छपरा, मई 11 -- बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कह है कि काशी-विश्वनाथ और राम मंदिर के तर्ज पर हरिहरनाथ का विकास होगा। सोमवार को पर्यटन मंत्री ने बाबा हरिहरनाथ की पूजा अर्चना की है और बिहार की तरक्की और खुशहाली की कामना की है। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया है। प्रदेश के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को सोनपुर पहुंचे थे।हरिहरनाथ मंदिर में पूजा उन्होने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक व पूजा- अर्चना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर का निर्माण और विकास किया जायेगा। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर...