वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी स्टेशन की लगभग 65 वर्ष पुरानी गंगा कॉलोनी टूटेगी। इससे प्रारंभिक प्रवेश द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया का दायरा बढ़ जाएगा। इसकी जगह स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के रहने के लिए बहुमंजिला इमारतें बनेंगी। इनमें 43 फ्लैट बनाए जाएंगे। यही नहीं, प्रथम प्रवेश द्वार को जीटी रोड से जोड़ने के लिए 'यू' शेप की सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे सड़क और रेलमार्ग की कनेक्टिविटी मजबूत हो सके। यह भी पढ़ें- काशी स्टेशन के पास स्थित गंज शहीदां मस्जिद के मुद्दे पर पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के एक्स पर पोस्ट के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु भड़क गए हैं। काशी स्टेशन का अपग्रेडेशन काशी स्टेशन का लगभग 350 करोड़ से मेजर अपग्रेडेशन चल रहा है। इस परियोजना में दोनों प्रवेश द्वारों पर नए भवन, इन्हें जोड़ने के लिए 100 मीटर च...