काशी से मेहसाणा के हथकरघा उत्पाद का जीआई आवेदन
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जनपद मेहसाणा के हथकरघा वस्त्र का जीआई आवेदन किया गया है। नाबार्ड और ईडीआईआई के सहयोग से बनारस से इसका आवेदन किया गया है। मेहसाणा के बुनकर सूती चादरें, बेडकवर, तौलिया, तकिया के गिलाफ तथा विभिन्न रंगों और डिजाइनों के हथकरघा वस्त्र तैयार करते हैं। पद्मश्री और जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि मेहसाणा जिले की पारंपरिक हथकरघा बुनाई उत्तर गुजरात की समृद्ध वस्त्र एवं शिल्प विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। मेहसाणा के रिदरोल, नारदीपुर तथा आसपास के गांवों में परंपरागत बुनाई के साथ कलात्मक ब्रोकेड वस्त्रों का भी इतिहास रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.