कानपुर, सितम्बर 22 -- सूलाबाद/मूसानगर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा संकल्प पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से गुजरना तक निकाली जा रही यात्रा मंगलवार को रसूलाबाद क्षेत्र से निकली। कस्बे में भाजपा नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने याकूबपुर औरैया जिले की सीमा तक यात्रा में शामिल होकर विदा किया। विधायक ने कहाकि यात्रा से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत,और जनसेवा के संदेश को आगे ले जाने का काम कर रही है। यहां यात्रा के दौरान अटल बाजपेई, नरेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण प्रताप सिंह, संतोष प्रताप सिंह, गौरव सिंह, अमित सिंह सुगम पाल, ओमशंकर सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और पुष्प ...