वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हावड़ा जाने वाली ट्रेनों की तर्ज पर काशी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) तक भी ट्रेनें ऑटोमेटिक सिग्नल से दौड़ने लगीं। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) में पहली बार काशी, व्यास नगर और ब्लॉक हट बी स्टेशनों पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की व्यवस्था शुरू हुई है। गुरुवार देर रात सिस्टम की कमीशनिंग के बाद शुक्रवार से रेलवे की तकनीकी टीम ने इसका ऑब्जर्वेशन (परीक्षण) शुरू कर दिया। इससे ट्रेनें अनावश्यक नहीं रुकेंगी। उनकी रफ्तार बढ़ेगी और अधिक गाड़ियां भी चल सकेंगी। यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें सुविधा होगी। दरअसल, अभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से हावड़ा तक ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम से ट्रेनें चलती हैं। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के डीडीयू जंक्शन, ब्लॉक हट बी, व्यास नगर, काशी, वाराणसी जंक्शन (कैंट) होकर शिवप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.