काशी साहू महाविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम: वरिष्ठ छात्रों ने नए विद्यार्थियों को सिखाए अनुशासन के पाठ
सराईकेला, अगस्त 3 -- सरायकेला। काशी साहू महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के नव नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए परिचयात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय यादव एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर नए विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।अपने संबोधन में डॉ. संजय यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, पुस्तक पठन और लेखन की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने अनुशासन, धैर्य, कड़ी मेहनत और व्यावहारिक ज्ञान को सफलता का आधार बताया।कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा कर नए विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.