सराईकेला, अगस्त 27 -- सरायकेला। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को काशी साहू कॉलेज सरायकेला ने यूथ कनेक्ट प्रोग्राम में भागीदारी की। कार्यक्रम को भारत के प्रधानमंत्री ने वर्चुअली संबोधित किया, जिससे कॉलेज के छात्र और स्टाफ बेहद प्रेरित नजर आए। प्राचार्य डॉ. संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं सहित लगभग 125 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर की गरिमा को बढ़ाने के लिए खेल जगत की दो प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। खेलो इंडिया सेंटर के कोच कमलेश महतो और जिला तीरंदाजी संघ के कोच प्रसाद महतो ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया संवाद ...