सराईकेला, अप्रैल 6 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव में काशी साहू कॉलेज के छात्र कुमारेश कुमार दास सुसाइड केस में रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश दंडपात का साला है। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दावना निवासी सुभाष चंद्र दास के मझले पुत्र कुमारेश कुमार दास (22 वर्ष) ने बीती रात साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को देर हो जाने के कारण पोस्टमोर्टम नहीं हो पाया था। इसे लेकर परिजनों द्वारा अस्पताल में काफी हो हंगामा किया गया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दावना स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुदखुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...