प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल और सीएमआई के नेतृत्व में जंक्शन से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान टीम ने तीन एक्सप्रेस ट्रेन में जांच कर गैर कंपनी का करीब 480 बोतल पानी पकड़ा है। सीएमआई नीरज सोमवंशी, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी कपिलदेव सहित आरपीएफ ने काशी विश्वनाथ आगमन, प्रस्थान व उद्योग नगरी में 12 घंटे के भीतर जांच कर लगभग 480 बोतल पानी बरामद किया। रेलवे के नियमानुसार, रेलवे की ट्रेन में रेलनीर की बिक्री हो सकती है। मुनाफा के फेर में ट्रेन में अवैध वेंडर दूसरे कंपनी की बोतल का पानी बिक्री कर रेलवे राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। सीएमआई नीरज सोमवंशी ने बताया कि लगभग दस हजार रुपये का अवैध पानी पकड़ने के बाद इसे पार्सल में रखा गया। जांच के बाद केस दर्ज करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.