प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर शुक्रवार को वाराणसी कैंट से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुए। शुक्रवार को अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली पंजाब मेल ती घंटे 57 मिनट, आनंद विहार से चलकर पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे चार मिनट, बस्ती से चलकर प्रयागराज संगम को जाने वाली मनवर संगम 34 मिनट, नई दिल्ली से चलकर वाराणसी कैंट को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 53 मिनट विलंब समय से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री पूछताछ काउंटर से लेकर प्लेटफार्म तक भटकते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.