नई दिल्ली, मार्च 1 -- 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस खास दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के समय में बदलाव किया गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने रविवार को सूचना जारी कर बताया कि ग्रहण के कारण मंदिर के पट अपराह्न 4:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण मोक्ष के बाद शास्त्रोक्त विधि से पूजन और शुद्धिकरण के पश्चात सायं 7:15 बजे के बाद मंदिर फिर से खुल जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस बदलाव का पूरा विवरण और कारण।चंद्र ग्रहण का समय और खासियत 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित है। चंद्रमा उदय होते ही ग्रहण की स्थिति में होगा। काशी में चंद्रोदय शाम 5:59 बजे होगा। ग्रहण मोक्ष का समय 6:47 बजे है। ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में यह शाम 6:26 से 6:47 बजे तक ही दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.