वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष और छह सदस्यों का प्रस्ताव मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शासन को भेज दिया है। वर्तमान में बतौर पदेन अध्यक्ष मंडलायुक्त की अगुवाई में न्यास की कार्रवाई सम्पन्न कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- सतीश नागर मंदिर समिति के अध्यक्ष बनेन्यास परिषद का गठन उधर, परिषद का गठन नहीं होने से कोरम के अभाव में नए कार्यों के कई बड़े प्रस्ताव अटके हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद में अध्यक्ष और 15 सदस्य होते हैं। इसमें राज्य सरकार की ओर से छह सदस्य नामित किए जाते हैं। वहीं नौ पदेन सदस्य होते हैं। पदेन सदस्यों में शंकराचार्य, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, धर्मार्थ कार्य विभाग के सचिव, वित्त सचिव, विधि सचिव, सांस्कृतिक कार्य सचिव, मंडलायुक्त, डीएम और मंद...