अमित वर्मा, जुलाई 4 -- Shri Kashi Vishwanath Temple News : वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सड़क पर लगी और गिट्टियां छिटककर पास में मौजूद दो दुकानदारों और एक अन्य व्यक्ति को लग गई। तीन लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है जिस सिपाही की कार्बाइन से गोली चली वह मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- यूपी में बस खत्म होने को है मानसून का इ...