औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर प्रखंड के जम्होर थाना के विष्णु धाम रढुआ के प्रांगण में काशी विश्वनाथ मंदिर के वरिष्ठ अर्चक डॉ श्रीदेव मिश्र का आगमन हुआ। विश्वनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक विष्णु धाम पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के पश्चात विष्णु धाम मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर वैष्णवी परंपरा की अद्भुत धरोहर है। परिसर स्थित अन्य देवी देवताओं की भी विशेष पूजा अर्चना की। औरंगाबाद जिला संज्ञा समिति के अध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में बटाने संगम तट के तीर्थ पुरोहित कुंदन पाठक, विष्णु धाम के वर्तमान महंत बाल्कानंद ब्रह्मचारी, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी, भाजपा नेता अनूप मिश्र, विकास काली, विशाल मिश्रा, कुंदन कुमार, सोनू सहित अन्य लोगों ने डा. श्रीदेव मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.