प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कोहरे का असर रेल संचालन पर भी पड़ रहा है। बुधवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर नई दिल्ली से वाराणसी कैंट जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। इससे यात्री परेशान हुए। अयोध्या कैंट से मुंबई को जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट दो घंटे 21 मिनट, लखनऊ चारबाग से वाराणसी कैंट को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे 23 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम को जाने मनवर संगम 52 मिनट, जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से गुजरी। ट्रेन के इंताजार में यात्री प्लेटफॉर्म से लेकर पूछताछ काउंटर तक भटकते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.