मथुरा, फरवरी 24 -- काशी विश्वनाथ धाम से रंगभरी एकादशी एवं होली महोत्सव के अवसर पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष पूजित प्रसाद, होली श्रृंगार सामग्री एवं उपहार ससम्मान भेजे गए। यह आध्यात्मिक उपहार शोभायात्रा के रूप में काशी से प्रेषित की गई, जिसका शुभारंभ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण द्वारा किया गया। न्यास के अनुसार 23 फरवरी को विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के बाद यह सामग्री मथुरा के लिए रवाना हुई, जो 24 फरवरी प्रातः श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुँचेगी। प्रेषित सामग्री में भगवान श्री लड्डू गोपाल के होली श्रृंगार हेतु विशेष वस्त्राभूषण, सुगंधित पुष्प, अबीर-गुलाल, पूजित प्रसाद एवं मिष्ठान शामिल हैं। शोभायात्रा के मथुरा पहुँचने पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.