वाराणसी, मार्च 16 -- Varanasi News: दुष्कर्म में उम्रकैद के सजायाफ्ता आसाराम बापू अयोध्या के बाद अचानक काशी पहुंचे। रविवार की देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन-पूजन किया। इससे पूर्व वे दिनभर अनौरा स्थित आश्रम में ठहरे थे। दशक से अधिक समय बाद आश्रम में चहल पहल बढ़ गई थी। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी उसके अनुयायी आश्रम में जुटे थे। आसाराम बापू ने रविवार शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्हें वीआईपी ट्रिटमेंट दिया गया। वहीं, आसाराम को दी गई कथित वीआईपी व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। रविवार शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका काफिला मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंचा, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.