काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर बातचीत शुरू होते ही खत्म; 20 मिनट भी एक साथ नहीं बैठ सके हिंदू-मुस्लिम पक्ष
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद समझौते से हल करने की पहल फेल हो गई है। हिंदू-मुस्लिम पक्ष में बातचीत शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की पहल और निर्देश के बाद मंगलवार को वाराणसी के कलक्ट्रेट में दोनों पक्षों के वादी और अधिवक्ताओं की टीम यहां पहुंची थी। दोनों पक्ष मुश्किल से 20 मिनट भी बातचीत की टेबल पह नहीं बैठ सके। दोनों अपने पुराने रुख पर कायम रहे और बातचीत खत्म कर दी गई। तीन सदस्यीय न्यायिक समिति के सामने दोनों ही पक्षों ने ज्ञानवापी पर दावा किया। इसके साथ ही दोनों ही पक्षों ने अब दोहराया है कि मामले का हल मध्यस्थता से नहीं अदालत के फैसले से ही तय होगा। समिति में शामिल अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव और एक स्पेशल सीजेएम के सामने हिंदू पक्ष की तरफ से मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.