वाराणसी, मार्च 29 -- Varanasi News: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी काशी का 'क्राउड मैनेजमेंट' (भीड़ प्रबंधन) अब राष्ट्रीय स्तर पर एक नजीर बन चुका है। इसी मॉडल को समझने और सीखने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ महाकुंभ' की तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव चाहते हैं कि काशी विश्वनाथ धाम में जिस सुगमता और सुरक्षा के साथ प्रतिदिन लाखों भक्तों ने दर्शन किए, उसी सफल तकनीक और प्रबंधन को उज्जैन में भी लागू किया जाए।मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 मार्च को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और इसके अगले दिन, यानी 31 मार्च को कैंटोनमेंट स्थि...