नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बाबा विश्वानाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बरेका गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर के 14 किलोमीटर के सफर में जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। विश्वनाथ मंदिर के द्वार पर शंखनाद और अंदर डमरूवादकों ने अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का विधिवत अभिषेक किया। गर्भगृह से निकलने पर अभिभावकों के साथ दर्शन करने पहुंचे कुछ बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की। गर्भगृह के बाहर ही पीएम मोदी को त्रिशूल और डमरू भेंट किया गया। त्रिशूल लेते ही पीएम ने उसे लहराकर अभिवादन भी किया। दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर अनुभव साझा करते हुए लिखा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.