प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, मेला स्पेशल ट्रेन के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयाग से अयोध्या कैंट जाने वाली मेला स्पेशल, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल को निरस्त किया गया। प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन द्वितीय रिंगरेल सेवा 49 मिनट, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे 19 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे 32 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 42 मिनट, लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर एक घंटे 51 मिनट, देहरादून से वाराणसी जाने व...