काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को अयोध्या छावनी से मुंबई एलटीटी जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 2 घंटे 3 मिनट,वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे 37 मिनट, मुंबई एलटीटी से जंक्शन पर आने वाली उद्योग नगरी 27 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 25 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। शाम के समय दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में प्रवेश के लिए यात्रियों की भीड़ नजर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.