प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 47 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल सवा चार घंटे, आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट 54 मिनट, नौतनवां से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 21 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...