प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, मालदा से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 मिनट, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 42 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 38 मिनट, वाराणसी से लखनऊ चारबाग जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट 13 मिनट, पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...