प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर शनिवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को काशी विश्वनाथ निरस्त रही। नौतनवां से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 54 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 2 घंटे 47 मिनट, आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 घंटे 58 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली मनवर संगम दस मिनट, प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर 16 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों की भीड़ जंक्शन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.