हापुड़, अप्रैल 4 -- लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। शनिवार से शुरू हुआ यह ब्लॉक 11 अप्रैल तक जारी रहेगा। ऐसे में हापुड़ जंक्शन पर ठहरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के माध्यम से लखनऊ रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चार अप्रैल से 11 अप्रैल तक निर्माण व विकास कार्य शुरू कराया गया है। इसके चलते ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, इसमें हापुड़ जंक्शन पर ठहरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार से 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.